स्मैक की तस्करी कर रहा युवक दबोचा, N.D.P.S. Act में मुकदमा दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | एस.एस.पी. द्वारा दिए गए निर्देश पर नशा सामग्री तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने 01 नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से 6.28 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हरिद्वार में N.D.P.S. Act में मुकदमा दर्ज किया गया । आरोपी स्मैक को अच्छे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी कर रहा था। तस्कर को मा0 न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पकड़े गए आरोपित का विवरण-
विशाल कुमार पुत्र अरुण कुमार चौहान निवासी-भैरव मन्दिर के पास धीरवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र-27 वर्ष

मुकदमें व धारा का विवरण-
मु0अ0स0-155 /2025
धारा-08/21 N.D.P.S. Act

बरामदगी-
6.28 ग्राम स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *