स्मैक के साथ गिरफ्त में आए तस्कर के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दर्ज किया N.D.P.S. Act में मुकदमा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | एस.एस.पी. द्वारा दिए गए निर्देश पर नशा सामग्री तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान विशाल नामक नशा तस्कर को 5.30 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। बरामदगी के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी के खिलाफ N.D.P.S. Act में मुकदमा दर्ज किया गया ।

पकड़े गए आरोपित का विवरण-
विशाल पुत्र स्वर्गीय बंसीलाल निवासी डा0 मनप्रीत वाली गली राजीव नगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

मुकदमें व धारा का विवरण-
मु0अ0स0-103/2025
धारा-08/21 N.D.P.S. Act

बरामदगी-
05.30 ग्राम स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *