रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | ग्राम सीधडू, लक्सर निवासी सुमन ने कोतवाली लक्सर में एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया रात्रि में उसके घेर में बंधी गाय को कुछ लोगों ने चोरी कर लिया। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए । इसी क्रम में कोतवाली लक्सर द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं।गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी की गई गाय को खोजने का प्रयास किया गया। जांच में पाया गया कि अभियुक्तों द्वारा गांव के ही पास के खेत में गौकशी कर दी गई थी । आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी व पतारसी कर ग्राम सीधडू निवासी दो अभियुक्त—नाजीम और दिलशाद को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया । अभियुक्तों के अलावा घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है, हिरासत में लिए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0स0: 282/25
• धारा: 305(ए)/317 (2) बीएनएस व 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम
गिरफ्तार आरोपित-
1. नाजीम पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम सीधडू, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
2. दिलशाद पुत्र सरीफ, निवासी ग्राम सीधडू, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।













Leave a Reply