मुखबिर की खबर आयी काम, चोरी की स्कूटी के साथ वाहन चोर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने रात मुखबिर की सूचना पर दौरान चैकिंग पथरी रोह पुल बहादराबाद से संदिग्ध राहुल ठाकुर को स्कूटी के साथ दबोचा। पकड़ी गई स्कूटी की चोरी के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद पर पूर्व में मु0अ0सं0- 439/24 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । संदिग्ध के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल मुकदमाती बरामद होने पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

विवरण आरोपित-
1- राहुल ठाकुर पुत्र मंगत सिंह निवासी जमालपुर कलाँ, जियापोत रोड, ज्वालापुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष

बरामदगी-
स्कूटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *