भगवानपुर पुलिस ने होली व शब-ए-बारात पर्व की शांति व सौहार्दपूर्ण सम्पन्नता हेतु बैठक की आयोजित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | आगामी होली एवं शब-ए-बारात पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा ग्राम अकबरपुर कालसो में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं सीएलजी (Community Liaison Group) सदस्य उपस्थित रहे, बैठक के दौरान हिंदू समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले होली पर्व एवं मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले शब-ए-बारात से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई । दोनों समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्वों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यक्तियों को संबोधित करते हुए आपसी भाईचारे व सामाजिक सद्भावना को बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी को जागरूक किया गया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों या विवादों से बचते हुए आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखा जाए । थाना भगवानपुर प्रशासन की ओर से सभी ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी नागरिक अपने-अपने धार्मिक त्योहारों को खुशी और सुरक्षित माहौल में मना सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *