वारंटियों की तलाश में निकली पुलिस टीम ने 05 को दबोचा पुलिस की छापेमारी से सकते में आए 02 वारंटी खुद हुए न्यायालय में पेश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

ज्वालापुर | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वारंटी/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अभियान चलाकर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए 05 वारंटियों को पुलिस हिरासत में लिया। पकड़े गए सभी वारंटियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद आज ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा । पुलिस की लगातार छापेमारी देख गिरफ्तारी के डर से 02 वारंटियों ने खुद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश होकर वारंट रिकॉल करवायी ।

पकड़े गए वारंटी-
मनोज पुत्र सुमेरचंद निवासी हरिजन बस्ती ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

वाद0स0-525/2024
धारा-60 आबकारी अधिनियम

2-आशुतोष पुत्र स्वर्गीय कमलकांत निवासी मोहल्ला मालियांन ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
वाद0स0-2537/2024
धारा 379.411.34 भा0द0वि

3-नीतू पुत्र सतपाल निवासी लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
वाद0स0-1197/2024
धारा 60 आवकारी अधिनियम

4-रोहित पुत्र बलजीत सिंह निवासी बदरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार
वाद0स0-322/2024
धारा 60 आवकारी अधिनियम

5-अनिल कुमार पुत्र लिथर निवासी गुरुद्वारा रोड अंसारी मार्केट ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
वाद0स0-3636/2023
धारा 138 एन आई एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *