हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही से सहमे स्पा सेंटर संचालक कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा देर रात मीटिंग लेकर मातहत को दिए गए थे निर्देश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कुछ दिन पूर्व देर रात सभी पुलिस अधिकारियों को ऑफिस में बुलाकर गोष्ठी आयोजित की गई थी जिसमें सभी थानेदारों को दिए गए निर्देश का असर दिखाई रहा है । आज कोतवाली रानीपुर, थाना सिड़कुल, थाना श्यामपुर व थाना बहादराबाद द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित स्पा सेन्टरों में छापेमारी कर कागजात खंगाले तथा अनियमितता मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-

कोतवाली रानीपुर-

कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा शिवालिक नगर स्थित दो स्पॉ सेन्टरो में जाकर रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरो की सघन चैकिंग की गयी, जिसमें गंगानगरी स्थित होटल ओरियंट में चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन के होटल में स्पा के लिये कर्मचारियो को रखा जाना पाया गया । पुलिस टीम द्वारा होटल के स्वामी/प्रबन्धक जुगनू सागर पुत्र स्व0 तेजपाल सिंह नि0 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 10,000 रू0 का नगद चालान किया गया

थाना सिडकुल-

थाना सिड़कुल पुलिस ने आज दिनांक 02.03.25 को पेंटागन माल में महिला संचालित 03 स्पा सेंटर की चैकिंग की गई तो Good and happy spa centre खुला हुआ पाया गया जिसकी चेकिंग की गई जिसका लाइसेंस होना पाया गया, दौराने चेकिंग कोई अनियमियता नहीं पाई गई। स्पा सेंटर के रिकार्ड्स और लाइसेंस चेक किया गए जो की सही पाए गए व स्पा सेंटर वालों को हिदायत दी गई शेष 02 स्पा सेंटर कुछ दिनों से बंद होने पाए गए।

थाना बहादराबाद-

थाना बहादराबाद पुलिस ने आज थाना बहादराबाद क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों में जाकर चेकिंग की गई और संबंधित दस्तावेज चेक किए गए। अनियमितता पाए जाने पर दो स्पा सेंटरों को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई तक सीज किया गए व एक स्पा का 81 पुलिस अधिनियम में चलान किया गया। सभी संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई की नियमों को विरुद्ध स्पा चलाने पर संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

थाना श्यामपुर-

थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों को चैक किया गया तो किसी प्रकार की अनियमितता परिलक्षित नही हुई। संबंधित स्टाफ को पारदर्शिता बरतने तथा रिकार्ड को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *