रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है | जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टिव रहकर थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 02 व्यक्तियो को 10.71 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा गया । अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 254/25 धारा 8/21 N.D.P.S. Act बनाम साजिद अली
2- मु0अ0सं0 255/25 धारा 8/21 N.D.P.S. Act बनाम दीपक कौशिक
गिरफ्तार अभियुक्त-
१- साजिद अली पुत्र शहंशाह अली निवासी ग्राम -गाड़ोवाली ,थाना- पथरी ,जनपद- हरिद्वार
२- दीपक कौशिक पुत्र नरेश कौशिक निवासी सर्वप्रिय बिहार कॉलोनी कनखल थाना कनखल जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
१- अभियुक्त साजीद अली से 6.46 ग्राम अवैध स्मैक व इलैक्ट्रानिक तराजू
२- अभियुक्त दीपक कौशिक से 4.25 ग्राम स्मैक













Leave a Reply