हत्या के प्रयास के आरोपी को नाजायज चाकू के साथ दबोच लाई हरिद्वार पुलिस वादी व वादी के भाइयों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वादी मुकदमा मोहर्रम पुत्र सलीम निवासी इक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा वादी व वादी के भाइयों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने के संबंध में विपक्षियों के विरुद्ध थाना पथरी पर प्रभावी धाराओं में मुक़दमा दर्ज कराया गया था । जिसपर कार्यवाही करते हुए पथरी पुलिस द्वारा अभियुक्त नावेद पुत्र सुलेमान को मुखबिर की सूचना पर इक्कड पुल से चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया ।

मु.अ.स.- 676/24
धारा – 115(2)/118(1)/352/351(3)/109 BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
नावेद पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम इक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *