रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वादी मिन्टू कुमार पुत्र स्व0 ताराचन्द निवासी ग्राम मानक मजरा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा खुद के घर में चोरी करने व वादी द्वारा रोकने पर वादी के सिर पर रॉड से वार करने के संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 48/25 धारा 305(क), 331(6) बीएनएस दर्ज किया गया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा घटना का अनावरण करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिसपर थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल एक अभियुक्त इरफान पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को चोरी किए गए ₹6000 नगदी, आधार कार्ड व घटना मे प्रयुक्त लोहे की रॉड के साथ सिकरोडा रोड छंगा माजरी पुल से दबोचा गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है ।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढौतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त व वांछित अभियुक्त मेहरबान दोनों आरोपी पशु चोर हैं जो घटना वाले दिन भी भैंस चोरी करने के इरादे से ग्राम मानक मजरा में गए थे भैंस न मिलने पर दोनों अभियुक्तों द्वारा वादी के घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था वादी के आने पर पकड़े जाने के डर से वादी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया था । दोनों आरोपी भैंस चोरी कर ग्राम सिकरोड़ा निवासी इशरार को बेच देते हैं दोनो अभियुक्तों ने कुछ दिन पूर्व पुहाना गाँव से एक व्यक्ति के घर मे बने पशु बाडे से एक भैस चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0स0-49/25 धारा 305(क) बीएनएस पंजीकृत है ।
नाम पता आरोपी
इरफान पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1- ₹6000
2- आधार कार्ड
3- घटना मे प्रयुक्त लोहे की रॉड
वांछित आरोपी
1- मेहरबान
2- इशरार
















Leave a Reply