कनखल पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ 01 अभियुक्त को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।  उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान बजरीवाला मार्ग बैरागी कैंप के पास से एक अभियुक्त को 01 अदद अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनखल में शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता आरोपित-
जोनी उर्फ पुत्र गंगाराम निवासी जोगिया मंडी मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार, उम्र-25 वर्ष

बरामदगी
01 अदद अवैध चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *