रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर थानाध्यक्ष महोदय थाना बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान पुराना पथरी पावर हाउस के सामने से एक संदिग्ध को अवैध तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ पकड लिया। आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था । पड़ताल में सामने आया कि आरोपी पर पहला से ही चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0- 106/25 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
विवरण आरोपित-
1- पंकज पुत्र कबाडी निवासी अतमलपुर बौगला थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
बरामदगी
01 अदद नाजायज तमन्चा व 01 अद्द जिन्दा कारतूस
आरोपी का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0स0 47/14 धारा 380/411 भादवि ,
2- मु0अ0स0 158/14 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम,
3- मु0अ0स0 212/14 धारा 380/411 भादवि ,
4- मु0अ0स0 100/15 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम
5- मु0अ0स0 58/16 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम ,
6- मु0अ0स0 177/16 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
7- मु0अ0स0 366/22 धारा 380,411 भादवि,
8- मु0अ0सं0- 222/23 धारा- 380,411 भादवि व 41/102 सीआरपीसी,
9- मु0अ0सं0- 223/23 धारा- 380,411 भादवि व 41/102 सीआरपीसी















Leave a Reply