नाबालिग के अपहरणकर्ता को 24 घंटे के भीतर दबोच लाई हरिद्वार पुलिस नाबालिग को किया सकुशल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | वादी निवासी लालजीवाला कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा वादी की नाबालिग लड़की उम्र 15 वर्ष को अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0स0- 121/25 धारा 137(2) BNS दर्ज कराया गया । नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए नाबालिग के अपहरणकर्ता को 24 घंटे के भीतर चमगादड़ टापू के पास से दबोच कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया । अभियोग में धारा-64(2)BNS व 5(ठ)/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी हैं ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

रामवीर पुत्र ध्यान सिंह निवासी लालजीवाला वीआईपी घाट रोडीवेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *