रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | कलियर घूमने आई फतेहगढ़ पंजाब निवासी महिला अफरोज बानो का बैग रिक्शे में छूटने पर उसके द्वारा थाना कलियर पर सूचना दी गई। जिसमें उसका मोबाइल, नगदी, दवाइयां व कपड़े थे । काफी देर तक छानबीन करने पर बैग न मिलने पर महिला अपने घर वापस चली गई थाना कलियर पर तैनात पुलिसकर्मी सोनू कुमार द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त महिला का बैग ढूंढकर फतेहपुर पंजाब जाकर महिला को बैग वापस लौटाया । बैग वापस मिलने पर महिला द्वारा कांस्टेबल सोनू कुमार व हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया ।















Leave a Reply