डेढ़ किलो से अधिक गांजे के साथ दबोचा नशा तस्कर आरोपी के विरुद्ध लगभग 1 दर्जन मुकदमे दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में सिडकुल पुलिस द्वारा इंद्रलोक कॉलोनी की तरफ आने वाले तिराहे से 50 मीटर पहले HRDA आवासीय कॉलोनी के सामने सिडकुल से अभियुक्त अंशुल को 1 किलो 736 ग्राम अवैध गांजा के साथ दबोचा गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिडकुल पर एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गया । अभियुक्त पूर्व में भी नशा तस्करी में कई बार जेल जा चुका है जिसपर थाना सिडकुल में कई मुकदमे दर्ज हैं ।

पंजीकृत अभियोग-
1-मुकदमा अपराध संख्या 81/25 धारा 8/20 एनडीपीएस

अभियुक्त अक्षय उर्फ टाइगर का आपराधिक इतिहास
1- मुकदमा अपराध संख्या 180 /2019 धारा 254 आर्म्स एक्ट थाना सिडकुल।
2- मुकदमा अपराध संख्या 231/ 2019 धारा 41/109 सीआरपीसी थाना सिडकुल।
3- मुकदमा अपराध संख्या 355/ 2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिडकुल।
4- मुकदमा अपराध संख्या 33/ 2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल।
5- मुकदमा अपराध संख्या 43 /2022 धारा 2/ 3 गुंडा नियंत्रण अधिनियम थाना सिडकुल।
6- मुकदमा अपराध संख्या 255/ 2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल।
7- मुकदमा अपराध संख्या 164/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल।
8- मुकदमा अपराध संख्या 697 /2024 धारा 303 (2)/ 317 (2) BNS।
9- मुकदमा अपराध संख्या 81/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- अक्षय उर्फ टाइगर पुत्र लालू राम निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर हाल निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद सिडकुल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *