रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिड़कुल क्षेत्राअंतर्गत रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा टैप इंडिया कंपनी से नेहरू कॉलोनी जाने वाले रास्ते के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते पाया गया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया । बरामदगी के आधार पर संदिग्ध को नियमानुसार हिरासत में लेकर थाना सिड़कुल पर उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 82/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
विवरण आरोपित-
विक्की पुत्र बबलू निवासी बाल्मीकि बस्ती थाना बहादराबाद हरिद्वार
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 48/ 15 धारा 356 /379/ 411 आईपीसी चालानी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
2. मु0अ0सं0 269/22 धारा 380 /411/457/34 आईपीसी चालानी थाना बहादराबाद हरिद्वार।
3. मु0अ0सं0 54/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम चालानी थाना बहादराबाद।
4. मु0अ0सं0 341 /24 धारा 303 (2)/317(2) BNS चालानी थाना बहादराबाद।
बरामदगी-
नाजायज चाकू















Leave a Reply