टिहरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित किए गिरफ्तार ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद के वांछित /मफ़रूर / हिस्ट्रीशीटर की धर पकड़ के लिए निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर में दिशा निर्देशन में थाना देवप्रयाग व CIU की संयुक्त टीम के द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को चन्द्र भागा पुल के पास सुमन पार्क ढालवाला से गिरफ्तार किया गया । दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना देवप्रयाग पर मुकदमा अपराध संख्या 4/25 धारा 2(ख,) 3(1 )गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत है., दोनो अभियुक्तों को देहरादून कोर्ट में पेश किया जाएगा ।

नाम पता अभियुक्त
1, शिवम् पुत्र मदन पाल नि 0 thdc कॉलोनी योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश उम्र 26 वर्ष।

2, कुणाल जाटव पुत्र राकेश कुमार नि 0 मकान न 0, 30, जीवनी मार्ग पुरानी सब्जी मंडी ऋषिकेश जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष।
नोट: SSP महोदय द्वारा पुलिस टीम को 2500_2500रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *