रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनों व शराब पीकर वाहन चलाने वाले व सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालो की विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार व क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रत्येक थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष को गहनता से चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा द्वारा लक्सर क्षेत्र में पुलिस टीमें निकालकर शराब पीकर वाहन चलाने व सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया । जिसके परिणाम स्वरुप रात्रि में 05 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही कर मौके पर वाहनों को सीज किया गया ।
नाम पता आरोपी
1-राहुल पुत्र राजेन्द्र निवासी अकबरपुर ऊद थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2-पंकज पुत्र मदनपाल निवासी अकबरपुर ऊद थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।
3-चन्द्रबली पुत्र रामनाथ राय निवासी राजपुर ईस्ट चम्पारण बिहार।
4-अरुण पुत्र सतेन्द्र कुमार निवासी निकट दुर्गा माता मन्दिर लक्सर बाजार थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार ।
5-ऋषभ पुत्र सरवन सिंह निवासी वार्ड न0 11सोसायटी रोड़ लक्सर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।















Leave a Reply