05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को धर दबोचा आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

बहादराबाद | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में थानाध्यक्ष थाना बहादराबाद के पर्यवेक्षण मे अवैध कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए । जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु थाना बहादराबाद क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए हुए है तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही है । उक्त क्रम में दौराने गस्त पुलिस टीम द्वारा बोगला अण्डरपास सर्विस रोड से एक आरोपी को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार पर आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- सन्नी पुत्र स्व0 किशोरी निवासी निकट काली माता तिराहा बहादराबाद हरिद्वार।

बरामदगी
05 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *