क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया थाना मुनि की रेती का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | सुरेंद्र सिंह भंडारी क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना मुनि की रेती का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, हवालात , भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी तथा कर्म0 गणों से शस्त्र अभ्यास कराया गया । क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमातियों, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई । द्वारा सरकारी संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान किया गया । क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना मुनि की रेती पर सभी पोर्टल सीएम हेल्पलाइन, CEIR, ICJS आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा सभी को अध्यवधिक रखे जाने के निर्देश दिए गए। सीएम पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किए जाने के भी निर्देश दिए गए । इके उपरान्त क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्यायें पूछी गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । थाने पर उपस्थित समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया। लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *