टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थत्त्युड में ग्राम मोलधार में चौपाल लगाकर जनजागरुकता कार्यक्रम चलाया गया । चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों,जनप्रतिनिधियों को महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बैंक फ्रॉड/ धोखाधड़ी के प्रति तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये चौपाल में मौजूद ग्रामवासियों को उक्त अपराध के प्रति सजग व सर्तकता बरतने हेतु विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया । ग्रामीणवासियों को अनावश्यक गलत आचरण व नशा से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने की जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप्प का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गयी व बतायी गयी बातों को अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी जागरुक करने हेतु बताया गया । जागरूकता कार्यक्रम में करीब 50/60 ग्रामवासी जनप्रतिनिधि सहित मौजूद रहे । मुनि की रेती में यातायात पुलिस ने निरीक्षक यू 0डी 0 सेमवाल की अगुवाई में संपूर्णानंद इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं के मध्य सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया। और विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया ।
थत्युड़ पुलिस ने मोलधार में तो यातायात पुलिस ने संपूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनि की रेती में चलाया जन जागरूकता अभियान |
















Leave a Reply