हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद नशे का आदी है अभियुक्त पूर्व में भी बाइक चोरी के मामले में जा चुका है जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वादी रिंकू कुमार पुत्र वहाल सिंह निवासी मोहल्ला तेलियांन कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा खुद की बाइक चोरी होने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर मुकदमा अपराध संख्या 59/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएससी हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर काम करते हुए ज्वालापुर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर आसपास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग कर मूखबीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर कड़ी सुरागरसी पतारसी कर पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी में गए अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई | उक्त के क्रम में 01 अभियुक्त विवेक कपूर पुत्र स्वर्गीय संजीव कपूर निवासी मुखिया गली भूपतवाला कोतवाली हरिद्वार को मय चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर नंबर UP-20-AS-8867 के साथ रेगुलेटर पुल नहर पटरी के पास से दबोचा गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई । अभियुक्त शराब पीने का आदी है जिसने नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था आरोपी पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले मे जेल जा चुका है ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
विवेक कपूर पुत्र स्वर्गीय संजीव कपूर उम्र 34 वर्ष निवासी मुखिया गली कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार

बरामदगी
01अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर नंबर UP-20-8867

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *