अपहरण प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घण्टे के भीतर किया खुलासा फिरौती के लिए किया गया था अपहरण, ₹500000/- की थी डिमांड |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

मंगलौर  | मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा स्वंय भाई शेर अली पुत्र लियाकत निवासी मगलौर का फिरौती हेतु अपहरण कर ले जाने व उसको छोडने के एबज मे 5 लाख रुपये की डिमाण्ड करने के सम्बन्ध मे कोतवाली मंगलौर पर दी गई शिकायत पर मुकदमा अन्तर्गत धारा 140(2) बी0एन0एस0 बनाम जावेद पंजीकृत कराया गया । प्रकरण फिरौती हेतु अपहरण किये सम्बन्धी गंभीर अपराध का था जिस कारण एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा संयुक्त टीम का गठन करते हुए आरोपी की पकड-धकड़ व अपहर्त व्यक्ति को सकुशल बरामद करने के लिये निर्देश दिये गये । टास्क को सकुशल पूरा करने के लिए गठित मंगलौर कोतवाली पुलिस व सीआईयू हरिद्वार व रुडकी की संयुक्त टीमों अलग-अलग संभावित स्थानो पर रवाना होकर मार्ग मे पडने वाले सैकडो सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली गई । लगातार सक्रियता व निरंतर प्रयासो के फलस्वरूप व मुखबिर की सूचना पर अपहर्त शेर अली की मो0सा0 लोकेशन व एक संदिग्ध मो0सा0 की लोकेशन के आधार पर अपहर्त शेर अली को सहारनपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया । अपहर्त को बाद आवश्यक कार्यवाही सही सलामत उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। नामजद अभि0 व प्रकाश मे उसके साथी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार तलाश सुरागरसी-पतरासी कर संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है ।

अपहर्त का विवरण-
शेर अली s/o लियाकत निवासी ग्राम घोसीपुरा कोत0 मंगलौर हरि0 उम्र 40 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *