कोतवाली नई टिहरी ने GIC पीपल डाली व थाना घनसाली ने GIC तलेवन में गठित की एंटी ड्रग्स कमेटी नशे के खिलाफ छात्र छात्राओं को किया जागरूक।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली नई टिहरी पुलिस के द्वारा राजकीयइंटर कॉलेज पीपलडाली में एंटी ड्रग्स कमेटी का गठन किया गया ।

जबकि घनसाली पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज तलेबन में एंटी ड्रग्स कमेटी का गठन किया गया।

पुलिस के द्वारा छात्रों एवं शिक्षको को सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत ट्रैफिक नियम, नशा मुक्ति, साइबर क्राईम, महिला एवं बाल अपराध की जानकारी दी गई।

गठित कमेटी में प्रधानाचार्य को अध्यक्ष तथा अन्य शिक्षक तथा छात्र छात्राओं को सदस्य बनाया गया।

सभी छात्रों को यातायात के नियमों का स्वयं भी पालन करने एवं अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा अनावश्यक क्रियाकलापों व नशाखोरी में ना पड़ने, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग अपनी शिक्षा संबंधी जानकारी करने में तथा किसी भी फ्रॉड कॉल के आने पर बहकावे में ना आने, साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं उक्त समस्त जानकारी अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी अवश्य देने के संबंध में अवगत कराया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *