मंगलौर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । तथा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है । उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा आरोपी उस्मान पुत्र शमशाद को 7.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही जारी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नाम पता आरोपी
उस्मान पुत्र शमशाद निवासी मौ0 पठानपुरा मुआतिया मस्जिद के पास कस्बा व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
7.76 ग्राम स्मैक मय इलैक्ट्रोनिक्स तराजू















Leave a Reply