हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था आरोपी |

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 01आरोपी को अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे । SSP हरिद्वार के निर्देशन में नियमित चैकिग व लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते अक्षय को लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया, जो किसी बड़ी घटना के फिराक में था । पकडे गये आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

नाम पता आरोपी
अक्षय पुत्र बिजेन्द्र निवासी मौहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी*
01अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *