सविधान दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने ली संविधान की शपथ, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई |

उत्तरकाशी | संविधान दिवस के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन सहित समस्त कोतवाली, थाना, स्टेशन एवं शाखाओं में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं मौलिक कर्तव्यों का स्मरण करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ ली गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने कार्यव्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया । उन्होंने सभी को राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता बनाए रखने, संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने तथा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *