उत्तरकाशी | उपलक्ष्य में USDMA के तत्वधान में अग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में फायर सर्विस उत्तरकाशी द्वारा जनपदभर में विशेष मॉक ड्रिल/जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभियान के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज उत्तरकाशी, महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज देवीधार डुंडा, सरस्वती विद्या मंदिर डुंडा, राजकीय इण्टर कॉलेज मनेरी, गोपाल विद्या मन्दिर जोशियाडा राजकीय इण्टर कॉलेज मातली आदि विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई । इस दौरान फायर सर्विस की टीम द्वारा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रकार, उपयोग एवं संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया । मॉक ड्रिल के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने एवं बुझाने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सूझबूझ, सतर्कता एवं सुरक्षित तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ।
आपदा दिवस के उपलक्ष्य में अग्निशमन विभाग का जनजागरूकता अभियान, स्कूली छात्र-छात्राओं को मॉक ड्रिल के माध्यम से दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण |














Leave a Reply