रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थ बेचने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ,निर्देश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्रधिकारी रूड़की द्वारा भी कोतवाली गंगनहर में स्मैक के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए । जिसके अनुपालन में कोतवाली गंगनहर पुलिस थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए हुए है तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही है । जिसके क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र में देखरेख , चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन, शांति व्यवस्था के दौराने मुकदमा अपराध संख्या 324/24 ,NDPS ACT में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में थाना क्षेत्र मामूर थे । पुलिस टीम द्वारा सूचना पर आरोपी सलमान पुत्र गुलफाम को मच्छी चौक भारत नगर रुड़की से पकड़ा गया ।
नाम पता आरोपी
1- सलमान पुत्र गुलफाम निवासी माहीग्रान बांदा रोड रुड़की कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार ।















Leave a Reply