हरिद्वार पुलिस ने 02 मोबाइल झपट्टामार को धर दबोचा आरोपित के कब्जे से वादियाओं से छीने मोबाइल फोन बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

कनखल | कोतवाली कनखल क्षेत्रान्तर्गत मंगलमूर्ति कालौनी व जमालपुर से 02 महिला वादिया 02 झपट्टामार बाईक सवारों द्वारा मोबाईल फोन छीनकर भाग गये दोनों की तहरीर पर कोतवाली कनखल पर मु0अ0स0 452/26 पंजीकृत किये गये । घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी -पतारसी कर सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया, तथा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर माया बिहार आम के बाग निर्माणाधीन सडक के अण्डर पास के पास दो व्यक्तियों को मोटर साईकिल के साथ पकड लिया । जिनकी तलाशी मे दो मोबाईल बरामद हुये जिनके IMEI नम्बरों का मिलान किया गया तो वादिया शालिनी व रेनू से छिने हुये मोबाईलों से मेल हुआ व मोटर साईकिल के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी व इंजन नम्बर व चैचिस नम्बर का मिलान किया गया तो उक्त मोटर साईकिल वैलकम फार्म से चोरी हुयी मोटर साईकिल से मेल हुआ आरोपितों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई ।

*नाम पता आरोपित*
1- सावेज पुत्र मर्तजिम निवासी गाडोवाली टावर वाली गली थाना पथरी हरिद्वार।
2- दानिश पुत्र कय्यूम निवासी गाडोवाली कालीबस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
1- VIVO Y28E 5G मोबाईल फोन
2- VIVO Y 19E मोबाईल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *