न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट की तामील करते हुए पुलिस ने दबोचा वारंटी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

झबरेडा | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अपराधियों, वारंटी एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में हरिद्वार पुलिस को सफलता मिली है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में झबरेड़ा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में वारंटी विकेश कुमार को हिरासत में लिया । नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
विकेश कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी शिव चौक, मोहल्ला छावनी, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *