रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे । उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया। गठित पुलिस टीमों ने थाना लक्सर क्षेत्र से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर 02 वारंटियों को हिरासत में लिया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता वारंटी*
1. सोहन उर्फ सोनू पुत्र विशम्बर, निवासी लक्सर गांव, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
2. मौ0 शाकिर पुत्र जाफिर हसन, निवासी नेहन्दपुर सुठारी, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार













Leave a Reply