Vigilance Awareness Week के समापन अवसर पर BEL, कोटद्वार में एसएपी कोटद्वार ने कर्मचारियों को नैतिक मूल्यों और आधुनिक साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक ।

कोटद्वार | BEL कोटद्वार द्वारा आयोजित Vigilance Awareness Week के समापन अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुरद्वारा संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर संवाद किया गया । उन्होंने डिजिटल पहलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा केवल व्यक्तिगत सतर्कता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक संस्थान की सुरक्षा, गोपनीयता एवं विश्वसनीयता से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। फिशिंग अटैक, फर्जी ई-मेल, सोशल इंजीनियरिंग, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं एवं AI आधारित वॉयस क्लोनिंग जैसे आधुनिक साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। विशेष रूप से दस्तावेजों, तकनीकी जानकारियों एवं संवेदनशील डेटा को अनधिकृत व्यक्तियों के साथ साझा न करने, संदिग्ध लिंक एवं अटैचमेंट से बचने, मजबूत पासवर्ड एवं मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने तथा डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के प्रति भी जागरूक किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *