पौड़ी | पुलिस टीम ने भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन पहुंचकर बच्चों से किया संवाद, शिक्षा के महत्व, नशे के दुष्परिणामों एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक । बाल दिवस के अवसर पर आज पुलिस चौकी कलालघाटी, कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा झंडीचौड़ पूर्वी स्थित दिव्यांग बच्चों के शिक्षण संस्थान भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियों के पल साझा किए गए। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कारों एवं सकारात्मक आदतों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा नशे जैसी बुराइयों से सदैव दूर रहने के लिए प्रेरित किया । पुलिस टीम द्वारा बच्चों को वर्तमान डिजिटल दौर में साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा इंटरनेट का सुरक्षित एवं सतर्कतापूर्वक उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया । अंत में पुलिस कर्मियों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए तत्पर है ।
बाल दिवस पर पौड़ी पुलिस ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां, आत्मीय संवाद कर बढ़ाया बच्चों का उत्साह ।
















Leave a Reply