पौड़ी | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और आमजन को परेशान करने वाले अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर हंगामा एवं हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 व्यक्तियों नईम, नासिर, ऋतिक एवं अरमान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा चारों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरणः
1. नईम, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, पौड़ी, उम्र 33 वर्ष।
2. नासिर, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष।
3. ऋतिक, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 24 वर्ष।
4. अरमान, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 18 वर्ष।
















Leave a Reply