सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल खड़खड़ी पहुंची हरिद्वार पुलिस छात्र छात्राओं के साथ यातायात नियमों का संदेश देने के लिए निकाली जन जागरूकता रैली |

रिपोर्ट – जय भारद्वाज

हरिद्वार | 35वें सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2025 के अंतर्गत एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर CO ट्रैफिक राकेश रावत के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल खड़खड़ी हरिद्वार के छात्र छात्राओं के साथ बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर से हर की पैड़ी तक यातायात जागरूकता रैली निकाली गई । उक्त कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता संबंधी बैनर व तख्तियों के माध्यम से यातायात जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए एवं लोगों को जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *