निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर एवं CCTV एडॉप्टर लूटने वाले 04 अभियुक्तों को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद |

हल्द्वानी | चौकी हीरानगर क्षेत्रांतर्गत एक निर्माणाधीन भवन में गार्ड के साथ मारपीट कर बिजली के कॉपर वायर एवं CCTV कैमरे के एडॉप्टर को जबरन लूटकर ले जाने की घटना सामने आई थी । इस संबंध में वादी डॉ. अरुण जोशी, वर्तमान निवासी चिकित्सक आवास, एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 FIR संख्या 383/2026, धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 संजीत राठौर को सौंपी गई । घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने के साथ ही सुरागरसी- पतारसी की गई। पुलिस की प्रभावीकार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।

*गिरफ्तारी-*
1. आदेश कुमार पुत्र प्रेम पाल, निवासी राजपुरा वार्ड नं0 13, मुन्नी कश्यप के नीचे वाली गली, थाना हल्द्वानी, उम्र 30 वर्ष।
2. विकास कश्यप पुत्र प्रेम पाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष।
3. शिवम कश्यप पुत्र हेमराज कश्यप, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष।
4- कमल घोष उर्फ बिल्लू सांडा पुत्र सपन घोष निवासी राजपुरा शिवमन्दिर के नीचे वार्ड न0 13
थाना हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किए गए:

– पॉलीकैब कंपनी के कॉपर वायर के 02 डिब्बे (4 MM एवं 2.5 MM)।
– करीब 06 किलोग्राम जली हुई कॉपर वायर।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *