नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है 15 और वारंटी को गिरफ्तार कर अब तक कुल 33 वारंटी को गिरफ्तार कर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए फरार वारंटियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन कर चलाए गए अभियान के तहत कुल 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया ।
*1. कोतवाली हल्द्वानी – 05 वारंटी गिरफ्तार*
*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता* के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए एनआई एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में वांछित 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
*2. कोतवाली लालकुआं – 06 वारंटी गिरफ्तार*
*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व* में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाकर एनआई एक्ट, आबकारी अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
*3. कोतवाली मुखानी – 03 वारंटी गिरफ्तार*
*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी
सुशील जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
*4. कोतवाली कालाढूंगी – 01 वारंटी गिरफ्तार*
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी वारंट की तामील करते हुए भीमपुरी उदयपुरी क्षेत्र से धारा 138 एनआई एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त कुमुद कुमार आर्या (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया । जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा समन्वित रूप से कार्रवाई करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
















Leave a Reply