10 वर्षीय बेटी के गायब होने से परेशान परिजनों के चैहरे पर हरिद्वार पुलिस लायी स्माइल ऑप्ररेशन स्माईल के तहत गुमशुदा बालिका को सकुशल तलाशा, माता-पिता के किया सुपुर्द |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | हारुन पुत्र मुख्तियार अहमद निवासी मुकर्रबपुर थाना कलियर जिला हरिद्वार ने देर रात कोतवाली कलियर आकर सूचना दी कि उनकी 10 वर्षीय पुत्री अपने घर मुकर्बपुर कलियर से अचानक बिना बताये कहीं चली गयी, जो काफी तलाश करने पर मिल नहीं पा रही है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम भेजकर दरगाह व आसपास लाऊडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करवाया तथा बच्ची की फोटो से मिलान करते हुए दरगाह क्षेत्र, इमलीरोड़, धनोरी रोड़, सोहलपुर रोड़ के कैमर फूटेज को चैक किया गया । सुबह तलाश के दौरान पुलिस टीम को बच्ची बेड़पुर के पास अकेली घूमती हुई मिली जिसे संरक्षण में लेकर कोतवाली लाया गया तथा चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत कर पूछताछ की गई। बालिका के परिजनों को सूचित कर बालिका को सकुशल उनके किया गया । इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *