एकांत में राह चलते व्यक्ति से लूट की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश वारदात को अंजाम देकर फरार 03 आरोपियों को लक्सर पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वादी अनुज पुत्र गजे निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित तहरीर के जरीए शिकायत दी कि देर रात 03 अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्तियों ने उसे जबरदस्ती मो0सा0 पर बैठाकर, मारपीट कर 5000 रु0 की नकदी व मोबाइल फोन सैमसंग ए36 5जी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । क्षेत्र में राहगीर से लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एस.एस.पी. नवनीत सिंह द्वारा घटना के अनावरण हेतु तत्काल टीम गठित करते हुए जल्द खुलासे एवं आरोपियों की गिऱफ्तारी के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए । गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अलग-अलग माध्यमो से आवश्यक जानकारी जुटाई तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल व संदिग्ध गतिविधियों का डाटा कलैक्ट कर प्रकाश में आये 03 संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये व अन्य जानकारी इकट्ठा कर चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 03 संदिग्ध को दबोचा जिनका हुलिया वारदात लूटपाट में शामिल आरोपित से मिलता जुलता था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ में आए संदिग्धों के कब्जे से लूटी गयी कुल ₹4200/- नकदी, मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साईकिल को बरामद किया।

*वारदात का कारण-*
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अच्छे दोस्त हैं जो अपने महंगे शौक और अपनी निजी जरूरत के खर्चों को पूरा करने के लिये एकान्त जगहों में राह चलते राहगिरों को डरा धमकाकर उनसे नगदी व कीमती सामान छीन लेते हैं और आपस में बांट लेते है।

*नाम पता आरोपी*
1-अजय उर्फ बाबा पुत्र मेहर सिंह नि० ग्राम सूखेडी थाना गंगो तहसील नकूड सहारनपुर उ0प्र0
2- विशाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार
3-विक्की पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम दाबकी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

*कुल बरामदगी- कुल 4200/-रू0 नकद, एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल, आधार कार्ड (वादी), 01 बैग काले रंग का*
1-आरोपी अजय उर्फ बाबा से ₹1500/-
2-आरोपी विशाल से ₹1600/-रुपये
3-आरोपी विक्की से ₹1100/-रुपये
4-वादी से लूटा मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी A36 5G
5- मोटर साईकल यूके 08 बीएफ-0998
6-मोटर साईकल यूके 08 एएक्स-3928

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *