हरिद्वार पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही जारी दो02 शराब तस्कर आये पुलिस की गिरफ्त में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये ग्राम भवापुर एवं ग्राम बिशनपुर चौकी फेरूपुर क्षेत्रान्तगर्त अवैध शराब की कसीदगी व बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तगर्त कार्यवाही करते हुये दो अलग-अलग मामलों में 02 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया । आरोपित मुकेश के कब्जे से 52 टेट्रा पैक देशी शराब मालटा मार्का तथा राहुल के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी है । इस संबंध में कोतवाली पथरी पर आबकारी अधिनियम के अन्तगर्त अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित-*
1- मुकेश पुत्र जगदीश नि0 बिशनपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार ।
2- राहुल पुत्र प्रेम सिंह नि0 भवापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार ।

*बरामदगी*
1- 10 ली0 कच्ची शराब।
2- 52 टेट्रा पैक देशी शराब मालटा मार्का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *