अवैध असलहे के साथ एक आरोपी मंगलौर पुलिस ने दबोचा, कब्जे से 315 बोर के देसी तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस टीम द्वारा रात्रि में चेकिंग एवं गश्त के दौरान रजवाहे की पटरी के पास ग्राम कुमराड़ी से एक युवक को हिरासत में लिया गया । आरोपी त की पहचान साबिर कुरैशी पुत्र युसुफ कुरैशी, निवासी ग्राम कुमराड़ी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई । पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद देसी तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में मु०अ०सं० 529/2026, धारा 25(1B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *