दो साल से फरार चल रहे ₹5000/- के इनामी को काशी उत्तरप्रदेश से दबोचा आरोपी लकड़ी खरीदने/बेचने के सौदे में लोगों से करता था धोखाधड़ी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए पूरे जनपद में पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में कलियर थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है । लकड़ी खरीदने/बेचने के सौदे में धोखाधड़ी मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे ₹5000/- के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उसे काशी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । आरोपी के खिलाफ अफजाल निवासी पिरान कलियर द्वारा लकड़ी बेचने को धोखाधड़ी व 06 लाख की धोखाधड़ी के प्रकरण में थाना पिरान कलियर पर मु0अ0स0 410/24 दर्ज कराया गया था । आरोपी की गिरफ्तारी के कई प्रयास विफल होने के बाद उस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 05 हजार रुपये का ईनाम घोषित कराया गया। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्व पूर्व कई मुकदमें दर्ज है ।

*विवरण आरोपित इनामी-*
अमरजीत सिंह पुत्र स्व0 विजेन्द्र सिंह निवासी जीयनचक थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उ0प्र0

*आपराधिक इतिहास*
1-मु0अ0स0-120/2024 धारा-4/10 वृक्ष अधि0 थाना जमनियां जिला गाजीपुर उ0प्र0
2-मु0अ0स0-87/2026 धारा-318(4) बीएनएस थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उ0प्र0
3-मु0अ0स0-203/2026 धारा-303(2) बीएनएस थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर उ0प्र0
4-मु0अ0स0-410/2024 धारा-318(4) बीएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *