दिवंगत जवान को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा ड्यूटी में सीजनल पुलिस चौकी लंका में नियुक्त आरक्षी श्री जयवीर सिंह का विगत रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से उत्तरकाशी पुलिस परिवार में शोक की लहर है । दिवंगत आरक्षी जयवीर सिंह मूल रूप से ग्राम नौघर, पोस्ट ऑफिस भवान, तहसील धनौल्टी, जनपद टिहरी गढ़वाल के निवासी थे। वह वर्ष 2006 में उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान वह सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे । *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा दिवंगत जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गयी, उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया । दिवंगत जवान के सम्मान में केदारघाट, उत्तरकाशी में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर दिवंगत आरक्षी जयवीर सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर ससम्मान अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय सहित पुलिस उपाधीक्षक, चंचल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार तथा अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिवंगत जवान के परिजन भी उपस्थित रहे । आरक्षी जयवीर सिंह का असामयिक निधन उत्तरकाशी पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पुलिस परिवार शोकाकुल है। उत्तरकाशी पुलिस दिवंगत जवान के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *