टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थत्यूड़ के नेतृत्व में थाना थत्यूड़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त के दौरान डिग्री कॉलेज तिराहा, साटागाड़, थत्यूड़ के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में चेक किया गया । पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। अवैध शराब बरामद होने पर पुलिस द्वारा मौके से अभियुक्त बीरेन्द्र सिंह पुत्र सौकार सिंह, निवासी ग्राम मराड़, पोस्ट काटल, थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0-12/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
अवैध शराब के विरुद्ध टिहरी गढ़वाल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |
















Leave a Reply