केदारनाथ धाम पैदल मार्ग एवं यात्रा अपडेट ।

केदारनाथ | गौरीकुण्ड से लगभग 2.5 किमी ऊपर चीरवासा के पास गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण मलबा-पत्थर आने से क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्ग पर आज प्रातः से मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है ।

फिलहाल उक्त क्षेत्र में आवागमन पूर्ण रूप से बंद है ।

मार्ग सुचारु होने के उपरान्त पहले केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित रूप से इस क्षेत्र से पार कराया जाएगा। इसके बाद आज की केदारनाथ धाम पैदल यात्रा सुचारु किए जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

यात्रियों से अपील: प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा मार्ग सुचारु होने तक धैर्य बनाए रखें।
रुद्रप्रयाग पुलिस — आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *