एसपी बागेश्वर के निर्देशन में प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल ने जिला कोषागार व ईवीएम वेयरहाउस का किया फायर सुरक्षा निरीक्षण; पुलिस लाइन की शाखाओं को भी परखा ।

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल आदेश-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में नियुक्त अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं, महत्वपूर्ण राजकीय परिसरों की संवेदनशीलता और फील्ड की व्यावहारिक बारीकियों से रूबरू कराने हेतु ऑन-फील्ड प्रशिक्षण लगातार प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में, *जनपद में व्यावहारिक प्रशिक्षण पर चल रहे प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल द्वारा अपनी विभागीय कार्यप्रणाली एवं दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए आज जनपद के संवेदनशील राजकीय प्रतिष्ठानो* का सुरक्षा निरीक्षण किया गया । स्टेशन प्रभारी एलएफएम (LFM) त्रिलोक राम के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु अधिकारी सचिन सेमवाल द्वारा जनपद बागेश्वर के जिला कोषागार (District Treasury) एवं ईवीएम (EVM) वेयरहाउस परिसर में स्थापित की गई अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परिसरों में स्थापित समस्त जीवन रक्षक अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, गैस आधारित सुरक्षा प्रणालियों और आपातकालीन सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया तथा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए । अति-संवेदनशील राजकीय परिसरों के निरीक्षण के उपरांत प्रशिक्षु अधिकारी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मालता का भ्रमण किया गया। वहाँ उन्होंने पुलिस लाइन के अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक व तकनीकी शाखाओं की कार्यप्रणाली, राजकीय अभिलेखों (रजिस्टरों) एवं दैनिक कार्यकलापों का अत्यंत सूक्ष्मता से निरीक्षण किया । इस फील्ड विजिट के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी द्वारा *पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक व तकनीकी प्रभारियों से मिलकर राजकीय अभिलेखों के रख-रखाव, जवानों के कल्याण (वेलफेयर) से संबंधित कार्यों तथा आपात स्थिति में पुलिस और फायर सर्विस के बीच त्वरित समन्वय स्थापित* करने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *