टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना छाम क्षेत्र से लापता हुए ग्राम प्रहरी को टिहरी पुलिस ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया । थाना छाम पर ग्राम गोजमेर, पट्टी नगुण निवासी गिरधारी लाल पुत्र स्व0 बसंत लाल के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लापता व्यक्ति की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना छाम पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर लापता ग्राम प्रहरी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों द्वारा परिजनों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई तथा संभावित स्थानों पर तलाश एवं संपर्क स्थापित किए गए । पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं आपसी समन्वय के फलस्वरूप लापता गिरधारी लाल को हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया । पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक एवं अन्य कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत गिरधारी लाल को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। अपने परिजन की सकुशल बरामदगी से परिवारजनों ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है ।
टिहरी पुलिस का तत्काल एक्शन छाम से गुमशुदा ग्राम प्रहरी को हिमाचल के रोहड़ू से किया बरामद |
















Leave a Reply