बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, बारिश के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112 के माध्यम से फायर स्टेशन कपकोट एवं थाना कपकोट को सूचना प्राप्त हुई कि कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत शामा रोड पर एक वैगनआर वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे गिर गया है।* दुर्घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फायर स्टेशन कपकोट एवं थाना कपकोट से रेस्क्यू टीम आवश्यक जीवन रक्षक के साथ बिना एक पल गंवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा कि एक वैगनआर कार संख्या- DL 9CAV 7286 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी । दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर कुल 05 लोग सवार थे । खाई की गहराई और कठिन रास्तों के बावजूद फायर सर्विस एवं पुलिस के जवानों ने तुरंत नीचे उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन सवार यात्रियों में से एक महिला गंभीर रूप से घायल और बेहोश अवस्था में थी। रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थानीय लोगो की सहायता से घायल महिला को अत्यंत सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया।कार में सवार अन्य 04 यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई थीं, जिन्हें पुलिस और फायर टीम द्वारा खाई से बाहर सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु निजी वाहनों के माध्यम से तत्काल अस्पताल भेजा गया |
शामा रोड पर गहरी खाई में गिरी कार, फायर सर्विस एवं पुलिस की टीम ने तत्परता से किया रेस्क्यू ।















Leave a Reply