रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को माह अगस्त में ग्राम बगजीवाला निवासी महिला द्वारा सूचना दी गयी कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में वर्षों पहले (लगभग सात साल पहले) घर से निकले थे, शुरूआती वर्षों में वे अपनी कुशलक्षेम देते रहे परन्तु किसी कारण से घर आने में असमर्थता जताते रहे तथा आने का आश्वासन देते रहे। परिजनों द्वारा इस सम्बन्ध में कभी भी स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गयी तथा इस उम्मीद में कि कभी न कभी तो वे वापस आयेंगे ही। माह अगस्त में महिला को जानकारी मिली कि उनके पति अपनी माता जी से तो बात करते हैं परन्तु न ही उससे बात करते हैं और न ही अपनी तीन बेटियों से। इस बात की जानकारी होने पर उनके द्वारा स्वयं भी अपने पति से वार्ता की गयी तो उसके द्वारा घर आने से साफ इन्कार किया गया जिस पर उक्त महिला ने रुद्रप्रयाग पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई गयी। पुलिस द्वारा इन महिला की परेशानी को समझते हुए उक्त व्यक्ति के मोबाइल नम्बर के आधार पर उसका पता ज्ञात कर आवश्यक सुरागरसी पतारसी कर उसकी जानकारी जुटाते हुए उक्त व्यक्ति गणेश प्रसाद पुत्र सतेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम बगजीवाल, पो0 पांजणा जिला रुद्रप्रयाग को रुद्रप्रयाग लाकर दिनांक 20 सितम्बर 2026 को उनके परिवार के सदस्यों उनकी मां, पत्नी, मामा व साले के सुपुर्द किया गया है ।
सात वर्षों से लापता चल रहे व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द ।
















Leave a Reply